गति क्या है?
यदि कोई व्यक्ति या वस्तु समय के साथ अपने स्थान में परिवर्तन करता है तो उसकी अवस्था को हम गति कहते हैं।
हम सभी को गति के विषय में जानना ज़रूरी है, क्यूंकि हमारे आस पास, प्रत्येक व्यक्ति या वस्तु गतिमान है, जैसे हम चलते हैं, सड़कों पर गाड़ियां चलती हैं, आसमान में चिड़ियाँ उड़ती हैं, पानी में मछलियाँ तैरती हैं।
परन्तु, क्या सभी गति एक समान है?
आइये हम सड़क पर चलती एक गाडी का उदाहरण देखें:
जब हम सड़क के एक किनारे खड़े होकर गाडी को सामने से जाते हुए देखते हैं, तो हम समझते हैं की वह गाडी गति में है।
किंतु, जब हम भी उस गाड़ी में बैठे होते हैं तो क्या हम गति महसूस कर पाते हैं?
हमें इस समय गति मेहसूस नहीं होती क्यूंकि अपनी गाडी की तुलना में हम गति में नहीं है,हम स्थिर हैं, लेकिन सड़क पर खड़े दूसरे व्यक्ति की तुलना में हम गति कर रहे हैं।
कोई भी चीज़ गतिमान है या नहीं, यह सापेक्ष है।
कोई भी चीज़ गतिमान है या नहीं, यह हम निर्देश बिंदु के आधार पर ज्ञात करते हैं।
जैसे ऊपर दिए गए गाडी के उदाहरण में, यदि सड़क पर खड़े व्यक्ति को निर्देश बिन्दु माना जाए, तो गाड़ी में बैठे सभी व्यक्ति गतिमान है, किन्तु, गाडी में बैठे किसी एक व्यक्ति को निर्देश बिन्दु माना जाए, तो गाडी में बैठे अन्य लोग स्थिर हैं।
कई ऐसी स्थितियां भी होती हैं, जब हमें अपने आखों से कोई वस्तु गतिमान नहीं दिखती, परन्तु वह गतिमान होती हैं।
हमें हवा की गति दिखती नहीं, लेकिन उड़ते हुए धुल - पत्तों से हम हवा की गति का अनुमान लगा सकते हैं
जैसे हमें पता है कि पृथ्वी अपनी धूरी पर घूमती है, और सूर्य के चारों ओर चक्कर लगाती है,
परन्तु हमें यह गति मेहसूस नहीं होती।
यदि हम पृथ्वी से कहीं दूर बैठे(जैसे चन्द्रमा) पृथ्वी को देखते, तो सभी चीज़ें घूमती नज़र आती, पर हम पृथ्वी पर हैं, और पृथ्वी ही हमारी निर्देश बिंदु है, तो हमें यह गति मेहसूस नहीं होती।
गति के कई प्रकार होते हैं:
जैसे पंखे के ब्लेड एक ही जगह घूमते हैं, क्या वह गाती है?
हाँ, ऐसी गति को घूर्णन कहा जाता है।
क्या आपने कभी गिटार बजते हुए देखा है?
गिटार की तार अपनी जगह पर कम्पन करते हैं, जिससे आवाज़ निकलती है।
कम्पन भी एक प्रकार की गति है।
और विस्तार से जाने गति क्या है -
चन्द्र मोहन ठाकुर द्वारा
आई. ए. एस - 2012, बी.टेक आई.आई.टी कानपुर - 2006
App: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.schooglink.curriculum.pathcharya
Web:http://schooglink.com/curriculum/courses/bseb/bseb-ix/bseb-IX-physics/bseb-IX-physics-motion